लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों ने अगस्त में 8.4 अरब डॉलर के 219 सौदे किए : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:58 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर भारतीय कंपनियों ने अगस्त में 8.4 अरब डॉलर के 219 सौदे किए। एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया है कि माह के दौरान मूल्य तथा संख्या दोनों के हिसाब से सौदों में बढ़ोतरी हुई है।

परामर्शक कंपनी ग्रांट थॉर्नटन भारत ने कहा कि माह के दौरान कुल 219 सौदे हुए। यह 2005 से सबसे ऊंचा आंकड़ा है। साथ ही अगस्त, 2020 की तुलना में यह दोगुना है।

हालांकि, जुलाई 2021 से तुलना की जाए तो इसमें मिलाजुला रुख देखने को मिलता है। जुलाई की तुलना में अगस्त में भारतीय कंपनियों के सौदे संख्या के हिसाब से 21 प्रतिशत बढ़ गए। लेकिन मूल्य के हिसाब से इनमें 36 प्रतिशत की गिरावट आई।

रिपोर्ट कहती है कि इस दौरान विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियां छह गुना नीचे आईं, जिससे भारतीय कंपनियों के सौदे मूल्य के हिसाब से घट गए।

अगस्त में अधिकांश सौदे निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी कोषों के जरिये हुए, जिन्होंने 182 सौदों में भारतीय कंपनियों में 7.6 अरब डॉलर का निवेश किया। निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी कोषों ने भारतीय कंपनियों और यूनिकॉर्न में मुख्य रूप से बड़े मूल्य का निवेश किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पुनरुद्धार में भरोसा, स्टार्ट-अप क्षेत्र में आकर्षक अवसरों का पता चलता है।

परामर्शक कंपनी के भागीदार शांति विजेता ने कहा, ‘‘औद्योगिक संकेतकों तथा बाहरी मांग में सुधार के मद्देनजर हमें उम्मीद है कि आगामी महीनों में दबी मांग, टीकाकरण अभियान और नीतिगत मोर्चे पर समर्थन तथा वैश्विक वृद्धि के रफ्तार पकड़ने से आर्थिक गतिविधियां सामान्य होंगी।’’

अगस्त 2021 में 86.7 करोड़ डॉलर के 37 विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुए। वहीं अगस्त, 2020 में 90.8 करोड़ डॉलर के 30 सौदे हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस