लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों ने जनवरी-सितंबर में आईपीओ से 9.7 अरब डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: October 10, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर निवेशकों की मजबूत धारणा के बीच भारतीय कंपनियों ने चालू कैलेंडर वर्ष के पहले नौ माह जनवरी-सितंबर में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से 9.7 अरब डॉलर की राशि जुटाई है। यह नौ माह की अवधि का दो दशक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

परामर्शक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ईवाई की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-सितंबर के दौरान भारतीय बाजार में कुल 72 आईपीओ आए। इस दौरान घरेलू के साथ वैश्विक बाजारों की धारणा भी काफी मजबूत रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की तीसरी तिमाही तक वैश्विक आईपीओ बाजार में काफी तेजी रही है। इससे सौदों की संख्या तथा राशि के हिसाब से पिछले 20 साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा हासिल हुआ।

भारत में 2021 के पहले नौ माह में कंपनियों ने 72 आईपीओ के जरिये 9.7 अरब डॉलर जुटाए। ‘‘यह पिछले 20 साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।’’’

इससे पहले 2018 में भारत में साल के पहले नौ माह में 130 आईपीओ आए थे। सितंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में भारतीय कंपनियों ने 31 आईपीओ के जरिये पांच अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई। इनमें से आठ आईपीओ विविध औद्योगिक उत्पादों से संबंधित तथा पांच प्रौद्योगिकी खंड से थे।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘तीसरी तिमाही में इन क्षेत्रों के आईपीओ से सबसे ऊंची राशि जुटाई गई। राशि के हिसाब से तीन सबसे बड़े आईपीओ जोमैटो, नुवोको विस्टास कॉर्प तथा केमप्लास्ट सनमार के रहे।’’

ईवाई के उभरते बाजार, प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा कि भारतीय आईपीओ बाजार में काफी तेजी है। ‘‘2017 की चौथी तिमाही के बाद से यह आईपीओ की दृष्टि से सबसे सक्रिय तिमाही रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगली तिमाहियों के लिए परिदृश्य सकारात्मक है। इस दौरान कई नए अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी आधारित आईपीओ आने की उम्मीद है। शेयर बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं जिससे प्राथमिक बाजार को प्रोत्साहन मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?