लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों का विदेशी बाजार में निवेश फरवरी में 31 प्रतिशत घटकर 1.85 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:09 IST

Open in App

मुंबई, सात मार्च भारतीय कंपनियों का विदेशी बाजारों में निवेश फरवरी में 31 प्रतिशत घटकर 1.85 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू कंपनियों ने फरवरी में अपनी विदेशी अनुषंगियों और संयुक्त उपक्रमों में 2.66 अरब डॉलर का निवेश किया था।

रिजर्व बैंक के अनुसार, भारतीय कंपनियों के विदेशी बाजारों में कुल निवेश में 1.36 अरब डॉलर ऋण के रूप में में दिए गए। 29.73 करोड़ डॉलर का निवेश इक्विटी के रूप में हुआ और शेष 18.38 करोड़ रुपये गारंटी के रूप में दिए गए।

हालांकि, भारतीय कंपनियों का कुल विदेशी निवेश जनवरी के 1.19 अरब डॉलर की तुलना में अधिक रहा।

फरवरी में भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी बाजार में किए गए प्रमुख निवेश में टाटा स्टील द्वारा सिंगापुर की अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी में एक अरब डॉलर तथा सन फार्मास्युटिकल्स द्वारा अमेरिका में संयुक्त उद्यम में किया गया 10 करोड़ डॉलर का निवेश शामिल है।

ओएनजीसी विदेश लि. (ओवीएल) ने रूस, मोजाम्बिक, म्यामां, सूडान, कोलंबिया, वियतनाम और अजरबेजान में अपनी विभिन्न संयुक्त उपक्रमों-पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगियों में 9.61 करोड़ डॉलर का निवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें