लाइव न्यूज़ :

इंडियन बैंक का तीसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 514 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का मुनाफा दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 514.28 करोड़ रुपये के साथ दोगुना से अधिक हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 247.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने शुक्रवार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 11,421.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,505.62 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि, तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर कुल ऋण का 9.04 प्रतिशत हो गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 7.20 प्रतिशत थीं।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 2.35 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.50 प्रतिशत था।

बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसने डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए 2,314.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ऐसे 1,529.26 करोड़ रुपये के प्रावधान करने पड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल