लाइव न्यूज़ :

इंडियन बैंक को दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 1,089.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:28 IST

Open in App

चेन्नई 28 अक्टूबर इंडियन बैंक ने बृहस्पतिवार को बताया कि जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 1,089.17 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 412.28 करोड़ रुपये था।

चेन्नई मुख्यालय वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ भी बढ़कर 2,270.83 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 781.54 करोड़ रुपये था।

बैंक को तीस सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में एकल आधार पर कुल 11,440.41 करोड़ रुपये की आय हुई। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,615.90 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में बैंक की आय 22,884.69 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 23,103.01 करोड़ रुपये थी।

बैंक के अनुसार आलोच्य तिमाही में उसका लाभांश पांच प्रतिशत बढ़कर 3,85,730 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,65,896 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा इंडियन बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसा कर्ज जुलाई-सितम्बर, 2021 तिमाही में घटकर 9.56 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस