इंडियन बैंक ने रिजर्व बैंक को 33 करोड़ रु से ज्यादा की धोखाधड़ी की जानकारी दी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:03 IST2021-11-30T23:03:51+5:302021-11-30T23:03:51+5:30

Indian Bank informs RBI about fraud of over Rs 33 crore | इंडियन बैंक ने रिजर्व बैंक को 33 करोड़ रु से ज्यादा की धोखाधड़ी की जानकारी दी

इंडियन बैंक ने रिजर्व बैंक को 33 करोड़ रु से ज्यादा की धोखाधड़ी की जानकारी दी

नयी दिल्ली, 30 नवंबर सरकार के स्वामित्व वाले इंडियन बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक को 33 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की जानकारी दी है। यह धोखाधड़ी उसके दो खातों से जुड़ी है जो गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) यानी फंसे कर्ज में बदल गए हैं।

बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि दो गैर-निष्पादित ऋण खाते, राज इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट और कैप्रिकॉर्न फूड प्रोडक्ट्स इंडिया को जालसाज घोषित किया गया है और नियामकीय जरूरत के अनुरूप रिजर्व बैंक को इसकी जानकारी दे दी गयी है।

दोनों कंपनियों ने 'धन की हेरफेरी' कर धोखाधड़ी की।

जहां कैप्रिकॉर्न फूड प्रोडक्ट्स ने कथित रूप से 22.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, वहीं राज इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के मामले में यह राशि 10.97 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Bank informs RBI about fraud of over Rs 33 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे