इंडियन बैंक ने लैंको इंफ्राटेक, बसुंधरा ग्रीन पावर को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:07 IST2021-07-23T19:07:30+5:302021-07-23T19:07:30+5:30

Indian Bank declares Lanco Infratech, Basundhara Green Power as fraudulent accounts | इंडियन बैंक ने लैंको इंफ्राटेक, बसुंधरा ग्रीन पावर को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये

इंडियन बैंक ने लैंको इंफ्राटेक, बसुंधरा ग्रीन पावर को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये

नयी दिल्ली, 23 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने शुक्रवार को लैंको इंफ्राटेक और बसुंधरा ग्रीन पावर के खातों को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये। इन दोनों के ऊपर 589 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...गैर-निष्पादित खातों को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये गये है और नियामकीय जरूरतों के अनुसार इस बारे में आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) को जानकारी दी गयी है।’’

लैंको इंफ्राटेक लि. के ऊपर 577.47 करोड़ रुपये बैंक का बकाया है। कंपनी ने पैसे का दूसरे कार्यों में उपयोग कर धोखाधड़ी की।

इंडियन बैंक ने कहा कि उसने 577.47 करोड़ रुपये के बराबर प्रावधान किया है।

बसुंधरा ग्रीन पावर लि. ने गलत बैनामा देकर धोखाधड़ी की है।

इस मामले में भी शत प्रतिशत 11.64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Bank declares Lanco Infratech, Basundhara Green Power as fraudulent accounts

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे