भारतीय ऑटो उद्योग को 2021-22 में जोरदार वृद्धि की उम्मीद: नोमुरा रिसर्च

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:08 IST2020-12-25T20:08:26+5:302020-12-25T20:08:26+5:30

Indian auto industry expects strong growth in 2021-22: Nomura Research | भारतीय ऑटो उद्योग को 2021-22 में जोरदार वृद्धि की उम्मीद: नोमुरा रिसर्च

भारतीय ऑटो उद्योग को 2021-22 में जोरदार वृद्धि की उम्मीद: नोमुरा रिसर्च

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशंस इंडिया के अनुसार भारतीय ऑटो उद्योग को कोविड​​-19 के प्रकोप से उबरने के बाद 2021-22 में जोरदार वृद्धि की उम्मीद है।

नोमुरा ने बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों, खासतौर से दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी की उम्मीद है।

हालांकि, निजी वाहन खंड में 2018-19 का स्तर करीब 2022-23 तक ही वापस आ सकेगा।

एनआरआई कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशंस इंडिया के पार्टनर और समूह प्रमुख (कारोबारी प्रदर्शन में सुधार संबंधी सलाह- ऑटो) आशीष शर्मा ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों के बाद उम्मीद है कि 2021-22 में ऑटो इंडस्ट्री की मजबूत वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा कि नए नियमन के लागू होने के साथ ही कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

शर्मा ने कहा कि 2021-22 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सकारात्मक रहेगी, खासकर दोपहिया वाहनों के खंड में, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक जैसे नए खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian auto industry expects strong growth in 2021-22: Nomura Research

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे