लाइव न्यूज़ :

इंडियन एंजल नेटवर्क की 2021 में स्टार्टअप में 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी वेंचर कैपिटल समूह इंडियन एंजल नेटवर्क (आईएएन) की योजना 2021 में विभिन्न श्रेणियों की स्टार्टअप कंपनियों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने की है। समूह की सह-संस्थापक एवं संचालन समिति की एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी।

आईएएन की सह-संस्थापक पद्मजा रूपारेल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि समूह के सदस्य जैव प्रौद्योगिकी, संवर्धित वास्तविकता, विनिर्माण और पर्यावरण के क्षेत्र में अवसरों का मूल्यांकन करेंगे।

रूपारेल ने कहा, ‘‘हम निवेश करेंगे और निवेश वापस भी लेंगे। हम रिटर्न भी देंगे। मुझे लगता है कि हमने इस साल जो भी किया है, हम उससे बेहतर करेंगे। मुझे लगता है कि हम 100 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने वाले हैं।’’

आईएएन ने अब तक फार आई, फैब एले, हंग्री जोन, स्टैक्यू जैसे स्टार्टअप में निवेश किया है। आईएएन ने निवेश की गयी पूंजी में 15 गुना वृद्धि दर्ज करने के बाद 2020 में तीन-चार कंपनियों से निवेश को समेटा भी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित