लाइव न्यूज़ :

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में भारतीय एयरटेल को 759 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दूरंसचार ऑपरेटर भारती एयरटेल को वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 759 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।

पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 5,237 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि बीती तिमाही में उसका एकीकृत राजस्व 11.9 प्रतिशत बढ़कर 25,747 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले वित्तीय वर्ष (2019-20) की इसी तिमाही में 23,019 करोड़ रुपए था।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारती एयरटेल को 15,084 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जो 2019-20 में 32,183 करोड़ रुपए था।

बीते वित्तीय वर्ष में भारती एयरटेल का वार्षिक राजस्व एक लाख करोड़ रुपए (1,00,616 करोड़ रुपए) के पार चला गया। 2019-20 में यह 84,676 करोड़ रुपए था।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी के वैश्विक स्तर पर ग्राहकों की संख्या करीब 47 करोड़ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम