लाइव न्यूज़ :

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट की बिक्री बुकिंग अप्रैल-सितंबर में दोगुनी से अधिक होकर 874 करोड़ रुपये हुई

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर आवास मांग में सुधार के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड (आईबीआरईएल) की बिक्री बुकिंग दो गुना बढ़कर 874 करोड़ रुपये हो गई।

निवेशकों को दी गयी जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में नयी बिक्री 874 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 368 करोड़ रुपये थी।

कुल संग्रह भी अप्रैल-सितंबर, 2021 की अवधि के दौरान बढ़कर 654 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 284 करोड़ रुपये था।

कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर वित्त वर्ष 2021-22 तिमाही में 5.64 करोड़ रुपये रहा।

आईबीआरईएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में कंपनी को 76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2021-22 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 381.24 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 50.70 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत