लाइव न्यूज़ :

भारत एक अरब लोगों को टीका लगाने के भरोसेमंद अभियान से एक ‘आदर्श उदाहरण’ प्रस्तत करेगा: नीलेकणि

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी देश में आधार-कार्ड के ‘वास्तुकार’ नंदन नीलेकणि का मानना है कि अपनी विशाल आबादी को कोविड-19 से बचाव के लिए चलाए जा रहे भरोसेमंद टीकाकरण अभियान से भारत दुनिया के लिए एक ‘आदर्श उदाहरण’ बनेगा।

नीलेकणि से शुक्रवार को कहा कि देश में नागरिकों को टीका लगाने के लिए मौजूदा समय में प्रणालीगत तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। ‘किस तरह से भरोसेमंद तरीके से इतने बड़े स्तर पर एक अरब लोगों का टीकाकरण किया जाए, इस मामले भारत दुनिया के लिए आदर्श प्रस्तुत कर करेगा।

इन्फोसिस के सह-संस्थापक ने कहा कि महामारी की वजह से उपभोक्ता के व्यवहार में बदलाव आया है और विभिन्न क्षेत्रों मसलन स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में डिजिटल सेवाओं की स्वीकार्यता बढ़ी है। इससे स्टार्टअप के लिए उपभोक्ता जुटाने की लागत घटी है।

रेडसीर के ग्राउंड जीरो 4.0 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलेकणि ने कहा कि तेजी से बढ़ती इंटरनेट पहुंच और डिजिटल सेवाओं की स्वीकार्यता बढ़ने के बीच बड़े अवसर पैदा हुए हैं, जिससे हम भारत में काम करने का एक बड़ा पैमाना बना सकते हैं।

नीलेकणि ने कहा कि मौजूदा टीकाकरण स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कर्मचारियों पर केंद्रित है, लेकिन अगले चार से पांच माह में देश में वैक्सीन का उत्पादन देश की पूरी आबादी की जरूरत से ऊपर होगा।

नीलेकणि ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण यह है कि टीकाकरण को तत्काल आधार पर पहचान के सत्यापन के साथ ऑनलाइन रिकॉर्ड किया जाए। इससे हम टीका लगवाने वाले लोगों को यह संदेश दे सकेंगे कि उन्हें अगले दौर के लिए तीन सप्ताह में दोबारा आना है। प्रत्येक को टीकाकरण प्रमाणन जारी किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह अच्छा काम किया है कि टीका लगवाने वाले लोगों को डिजिटल टीकाकरण प्रमाणन दिया जा रहा है। इसे मोबाइल में स्टोर किया जा सकता है और जब जरूरत हो व्यक्ति उसे दिखा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?