लाइव न्यूज़ :

भारत रक्षा उपकरणों की खरीद के लिये मॉरीशस को 10 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देगा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:39 IST

Open in App

पोर्ट लुई, 22 फरवरी भारत ने सोमवार को मॉरीशस को 10 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा (एलओसी) देने की घोषणा की। इसके जरिये मॉरीशस भारतीय रक्षा उपकरणों की खरीद कर सकेगा। साथ ही दोनों देशों ने ऐतिहासिक वृहद आर्थिक सहयोग भागीदारी करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

मॉरीशस की यात्रा पर आए भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के बीच बैठक के बाद दोनों देशों ने इस करार पर हस्ताक्षर किए।

जयशंकर दो देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को मालदीव से मॉरीशस आए थे। विदेश मंत्री ने भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के साथ वृहद और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री जगन्नाथ के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारी बातचीत काफी रचनात्मक और आगे की सोच वाली रही। हमने आपसी संबंधों के सभी पहलुओं तथा विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की।’’

भारत की सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और वृद्धि) नीति का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘आज एक विशेष 10 करोड़ डॉलर की रक्षा ऋण सुविधा पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिससे आप अपनी सरकार की जरूरत के हिसाब से भारत से रक्षा परिसंपत्तियों की खरीद कर सकेंगे।’’

मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण सामुद्रिक भागीदार है। प्रधानमंत्री के सागर दृष्टिकोण में मॉरीशस का विशेष स्थान है।

दोनों पक्षों ने एक अन्य करार पर भी हस्ताक्षर किए हैं जिसके जरिये मॉरीशस को डार्नियर विमान और एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव दो साल के लिए पट्टे पर मुफ्त उपलब्ध होगा।

जयशंकर ने इसे विशेष संबंधों में एक विशेष करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने मॉरीशस के साथ वृहद आर्थिक सहयोग एवं भागीदारी करार (सीईसीपीए) भी किया है।

उन्होंने कहा कि यह भारत का किसी अफ्रीकी देश के साथ ऐसा पहला करार है। इससे हमारी कोविड बाद की अर्थव्यवस्थाओं के पुनरुद्धार का मौका मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय