लाइव न्यूज़ :

जलवायु लक्ष्य पाने के लिए भारत को आर्थिक लक्ष्यों से करना होगा समझौता: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर वैश्विक परिदृश्य की जानकारी देने वाली कंपनी ऑक्सफर्ड इकोनॉमिक्स का मानना है कि भारत के लिए अपने घोषित आर्थिक लक्ष्यों से कोई समझौता किए बगैर नए जलवायु लक्ष्यों को हासिल कर पाना मुश्किल होगा।

ऑक्सफर्ड इकोनॉमिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की वर्ष 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता सराहनीय है लेकिन इसके लिए बताई गई राह बेहद महत्वाकांक्षी है।

इसके मुताबिक, ‘‘भारत के लिए नए जलवायु लक्ष्यों को हासिल कर पाना अपने घोषित आर्थिक लक्ष्यों में बड़ा समझौता किए बगैर मुश्किल होगा। दरअसल यह संभव नहीं हो सकता है।' भारत ने वर्ष 2024-25 तक पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का एक लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ग्लास्गो में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में घोषणा की थी कि भारत वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना चाहता है।

हालांकि ऑक्सफर्ड इकोनॉमिक्स को लगता है कि जलवायु लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को भारी निवेश करना होगा। अध्ययनों के मुताबिक, 2020 और 2030 के दशकों में भारत को हर साल करीब 200 अरब डॉलर का निवेश करना होगा तभी भारत 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जक बन पाएगा।

ऑक्सफर्ड इकोनॉमिक्स ने भारत के लिए इस समयसीमा में संशोधन की जरूरत बताई है। उसने कहा, "हम अपने उस अनुमान पर कायम हैं कि 2040 के दशक के अंतिम वर्षों में भारत का कार्बन उत्सर्जन चरम पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा