लाइव न्यूज़ :

भारत में 2026 तक होंगे 35 करोड़ 5जी कनेक्शन, दुनियाभर में यह आंकड़ा 3.5 अरब होगा : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर प्रमुख दूरसंचार कंपनी एरिक्सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 2016 तक 3.5 अरब 5जी कनेक्शन होंगे, जबकि भारत में इनकी संख्या करीब 35 करोड़ होगी।

एरिक्सन के नेटवर्क समाधान (दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत) के प्रमुख नितिन बंसल ने कहा कि यदि स्पेक्ट्रम नीलामी अगले साल की शुरुआत में हो गई, भारत को उसका पहला 5जी कनेक्शन 2021 में मिल सकता है।

एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट-2020 के मुताबिक दुनियाभर में एक अरब लोग, जो वैश्विक आबादी का 15 प्रतिशत हिस्सा है, उनकी 5जी कवरेज तक पहुंच है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2026 तक दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी के पास 5जी सेवाओं तक पहुंच होगी और उस समय तक 5जी ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.5 अरब होने का अनुमान है। भारत में 5जी ग्राहकों की संख्या उस समय तक 35 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी, जो कुल मोबाइल उपयोगकर्ताओं का 27 प्रतिशत हिस्सा होगा।

बंसल ने कहा कि 5जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी की घोषित समयसीमा के अनुसार भारत को उसका पहला 5जी कनेक्शन 2021 में मिल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति माह प्रति स्मार्टफोन उपयोगकर्ता औसत ट्रैफिक 15.7 जीबी है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख