लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों में कमी सुनिश्चित करने के लिए भारत यथासंभव प्रयास करेगा: पुरी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत तेल उत्पादक देशों के साथ बातचीत में देश में ईंधन की कीमतों में कमी सुनिश्चित करने के लिए यथासंभव प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर भारत की निर्भरता बहुत लंबे समय तक बनी रहेगी और हरित ऊर्जा स्रोतों की ओर बदलाव तभी होगा जब वे सस्ती होंगी।

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में, पुरी ने कहा, ‘‘...सरकार कीमतों के प्रति बहुत संवेदनशील है। और मैं आपको पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय या बहुपक्षीय बातचीत में यह सुनिश्चित करने के लिये यथासंभव कोशिश करेंगे करेंगे कि ईंधनों की कीमतें कम हों।’’

एक हफ्ते पहले, मंत्री ने कहा था कि भारत सऊदी अरब और अन्य देशों से बेहतर कच्चे तेल के आयात सौदों की संभावना तलाशने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और निजी क्षेत्र के रिफाइनर को एक साथ लाना चाहता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल के कई वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंचने से स्थानीय खुदरा पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

भारत अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा-खपत और आयात करने वाला देश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार