लाइव न्यूज़ :

आगामी वर्षो में 5जी का पूरा लाभ उठाने की स्थिति में होगा भारत : सुनील मित्तल

By भाषा | Updated: December 8, 2020 12:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा है कि भारत आगामी वर्षों में 5जी मानदंड और पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक निवेश का पूरा लाभ उठाने की स्थिति में होगा।

मित्तल ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)-2020 को संबोधित करते हुए कहा कि उपकरणों के दाम नीचे आ रहे हैं और ये आसानी से उपलब्ध हैं, जिसकी वजह से भारत 5जी का पूरा लाभ उठा पाएगा।

मित्तल ने कहा कि अंतरिक्ष संचार का अगला मोर्चा होगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष उद्योग में भारत की अग्रणी स्थिति तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निजी क्षेत्र को जोड़ने के आह्वान से यह सुनिश्चित होगा कि भारत अंतरिक्ष संचार उद्योग में लाभ की स्थिति में होगा।

इस साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया है। मित्तल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की डिजिटल स्वीकार्यता बढ़ी है। महामारी की वजह से देश में डिजिटलीकरण की रफ्तार तेज हुई है।

उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन साल में अगली पीढ़ी की 5जी सेवाएं मोबाइल ब्रॉडबैंड क्षेत्र की अगुवाई करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब जबकि दुनिया 5जी के लिए तैयार हो रही है, उपकरणों के दाम नीचे आने लगे हैं। अब उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मुझे लगता है कि भारत दो-तीन साल में वैश्विक स्तर पर 5जी मानकों तथा पारिस्थितिकी तंत्र में हुए निवेश का लाभ उठाने की स्थिति में होगा।’’

मित्तल ने कहा कि वह भारती एंटरप्राइजेज के अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘यह संचार का अगला र्मोचा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार