लाइव न्यूज़ :

अहम के कारण भारत- अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार इस समय दोराहे पर खड़े हैंः रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 17, 2019 15:03 IST

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के पूर्व सहायक व्यापार प्रतिनिधि मार्क लिंसकॉट ने रिपोर्ट ‘दोराहे पर व्यापार: अमेरिका-भारत व्यापारिक रिश्तों पर एक दृष्टि’ में लिखा है कि यह स्पष्ट है कि भविष्य के लिए पहली प्राथमिकता मौजूदा चुनौतियों के प्रबंधन और निकट भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने की होनी चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें हालिया वार्ताओं और लघु, मध्यम और दीर्घावधि के लिए सिफारिशें भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि मौजूदा स्थिति यह बताती है कि दोनों देश इस समय दोराहे पर खड़े हैं।

भारत और अमेरिका को मौजूदा व्यापार तनाव को दूर करने के लिए अपने प्रयासों की प्राथमिकता तय करनी चाहिए और बौद्धिक संपदा अधिकार और डिजिटल व्यापार जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग की परियोजनाएं चलानी चाहिए।

ट्रंप प्रशासन के पूर्व व्यापार अधिकारी ने एक रिपोर्ट में यह लिखा है। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के पूर्व सहायक व्यापार प्रतिनिधि मार्क लिंसकॉट ने रिपोर्ट ‘दोराहे पर व्यापार: अमेरिका-भारत व्यापारिक रिश्तों पर एक दृष्टि’ में लिखा है कि यह स्पष्ट है कि भविष्य के लिए पहली प्राथमिकता मौजूदा चुनौतियों के प्रबंधन और निकट भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने की होनी चाहिये।

रिपोर्ट में दोनों देशों के संबंधों की मौजूदा स्थिति का आकलन किया गया है। इसमें हालिया वार्ताओं और लघु, मध्यम और दीर्घावधि के लिए सिफारिशें भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि मौजूदा स्थिति में कोई आसान रास्ता नहीं है। द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में सुधार लाने की मजबूत इच्छाशक्ति और भविष्य के लिये ठोस आधार की इस समय शुरुआत की जानी चाहिये।

इसमें कहा गया है कि मौजूदा स्थिति यह बताती है कि दोनों देश इस समय दोराहे पर खड़े हैं। इसमें एक रास्ता शुरुआत द्विपक्षीय समझौते की तरफ जाता है जबकि दूसरा सीधे टकराव के मार्ग पर आगे बढ़ता है। रिपोर्ट का प्रकाशन मंगलवार को उस समय हुआ जब कुछ दिन ही पहले अमेरिका का व्यापार प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली से लौटा है।

यह प्रतिनिधिमंडल अपने भारतीय समकक्षों के साथ व्यापार क्षेत्र में उभरे मतभेदों को दूर करने के लिये पहली बातचीत के लिये यहां पहुंचा था। दोनों देशों के बीच यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जापान में जी-20 की बैठक के मौके पर हुई मुलाकात के बाद उनके निर्देश पर हुई। 

टॅग्स :इंडियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत