लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका ने व्यापार नीति मंच की फिर से शुरूआत की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने मंगलवार को व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की फिर से शुरूआत की। दोनों उन मुद्दों पर बातचीत को सहमत हुए जो द्विपक्षीय व्यापार को प्रभावित कर रहे हैं।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार इस साल 100 अरब डॉलर के पार होने की संभावना है।

दोनों मंत्रियों ने व्यापार नीति मंच कार्यकारी समूहों को मामले में ठोस प्रगति को लेकर मार्च, 2022 तक कार्ययोजना विकसित करने का निर्देश दिया। इसमें विशिष्ट व्यापार परिणामों के एक प्रारूप की पहचान शामिल है। इसे 2022 के मध्य तक होने वाली टीपीएफ बैठक में अंतिम रूप दिया जा सकता है।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने इस वर्ष जनवरी-सितंबर के दौरान द्विपक्षीय वस्तु व्यापार में मजबूत सुधार पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘चालू वर्ष में द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 100 अरब डॉलर को पार कर जाने की संभावना है।’’

बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने व्यापार संबंधों को प्रभावित करने वाले मौजूदा और उभरते मुद्दों पर बातचीत के महत्व को रेखांकित किया।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार इस संदर्भ में टीपीएफ व्यापार मामलों में सहयोग और गठजोड़ तथा द्विपक्षीय व्यापार से जुड़ी चिंताओं के समाधान एवं महत्वपूर्ण उभरते व्यापार नीति से जुड़े मामलों के लिये प्रमुख मंच हो सकता है।

भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग पर जोर दिया और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिये औषधि विनिर्माण आधार तैयार करने को लेकर अमेरिका तथा सहयोगी देशों के साथ भागीदारी को लेकर रुचि जतायी।

दोनों नेताओं ने साइबर क्षेत्र, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा, 5जी, 6जी और भविष्य की दूरसंचार प्रौद्योगिकी समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूत जुड़ाव को लेकर दोनों देशों में निजी क्षेत्रों की भागीदारी तथा गठजोड़ पर भी चर्चा की।

इससे पहले, टीपीएफ की बैठक 2017 में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?