लाइव न्यूज़ :

आज दुनिया के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-अमेरिका संबंध महत्त्वपूर्ण: बिस्वाल

By भाषा | Updated: November 17, 2021 12:12 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 नवंबर अमेरिका-भारत व्यापार परिषद की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध वर्तमान में दुनिया के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों के समाधान में काफी अहम स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि यह भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्त्व को समझने के साथ व्यापार संबंध बढ़ाने का समय है।

बिस्वाल ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम अब एक ऐसे चरण में पहुंच गए हैं जहां हमारी साझेदारी को केवल संभावित क्षमता के रूप में नहीं देखा जाता है, बल्कि अत्यंत महत्त्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई मायनों में, अमेरिका-भारत संबंध आज दुनिया के सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने में अहम स्थान रखता है। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पुनर्गठन से लेकर जलवायु परिवर्तन तक की समस्या से निपटने का मामला हो या हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक सुरक्षा का मुद्दा हो, जिनके समाधान में इस द्विपक्षीय संबंध की भूमिका अत्यंत महत्त्चपूर्ण है। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों की केंद्रीयता के साथ-साथ व्यापार संबंधों को बढ़ाने का समय है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि अमेरिका-भारत व्यापार लगातार बढ़ा है। 1999 में द्विपक्षीय व्यापार मात्र 16 अरब डॉलर का था जो बढ़कर 2019 में 146 अरब डॉलर का हो गया। महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबे समय से चली आ रही असहमति और दोनों देशों के बीच संरचनात्मक व्यापार समझौतों की कमी ने संबंधों की पूरी क्षमता का उपयोग करने के प्रयासों को धीमा कर दिया है।

बिस्वाल ने यह बात ऐसे समय में कही है जब अगले सप्ताह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई की भारत यात्रा होने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत