लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका जैवफार्मा शिखर सम्मेलन 22 जून को

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 जून भारत और अमेरिका के शीर्ष सरकारी अधिकारी, उद्योग की हस्तियां और शिक्षाविद अगले सप्ताह होने वाले वार्षिक भारत-अमेरिका जैवफार्मा एवं स्वास्थ्य सेवा शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया जा रहा है।

सम्मेलन को नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त, फाइजर के सीईओ डॉ अल्बर्टा बाउरला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के निदेशक डॉ. फ्रांसिस कोलिंस तथा खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) की कार्यवाहक आयुक्त डॉ. जैनेट वुडकॉक संबोधित करेंगी।

यह सम्मेलन कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किया जा रहा है। पिछले साल इस महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जबकि इस साल महामारी ने भारत को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इस शिखर सम्मेलन के 22वें संस्करण का आयोजन 22 जून को बोस्टन के यूएसए इंडिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (यूएसएआईसी) द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी अधिकारी, उद्योग के दिग्गज और अन्य लोग सम्मेलन के दौरान दवा खोज और विकास के क्षेत्र में सहयोग एवं उभरते रुख पर विचार-विमर्श करेंगे।

अमिताभ कान्त ने कहा कि महामारी के बीच आज दवा और टीके के विकास, नैदानिक शोध एवं परीक्षण आदि के क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर सहयोग और भागीदारी की बहुत अधिक जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित