लाइव न्यूज़ :

भारत वायरस के प्रसार को रोकने में सार्वभौमिक टीकाकरण के महत्त्व को समझता है: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में सार्वभौमिक टीकाकरण के महत्त्व को समझता है और कम आय वाले देशों तथा विकसित देशों के बीच टीकाकरण पहुंच में भारी अंतर चिंता का विषय है।

सीतारमण ने यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा और वित्तीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत वायरस के प्रसार को रोकने में सार्वभौमिक टीकाकरण के महत्त्व को जानता है और कम आय वाले देशों और उन्नत देशों के टीकाकरण कवरेज में भारी अंतर चिंता का विषय है।’’

मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बहुपक्षीय दृष्टिकोण के महत्त्व पर जोर दिया और कहा कि विकासशील देशों को किफायती वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी तक पहुंच प्राप्त करने में आने वाली विकट चुनौतियों को पहचानना महत्त्वपूर्ण है।

जलवायु पर उनकी टिप्पणी 2021 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले आई, जो अगले महीने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाला है।

सीतारमण ने कहा कि आईएमएफ को कम आय वाले देशों के लिये आवश्यक नीति बनाने और उनकी क्षमता को बढ़ाने में मदद करनी चाहिए।

मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने आगे आग्रह किया कि विकसित अर्थव्यवस्थाएं जिनके पास एसडीआर का बड़ा भंडार है, उन्हें स्वेच्छा से अपने विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) से जरूरतमंद देशों की मदद करनी चाहिए।

सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?