लाइव न्यूज़ :

सीओपी-26 में सौर हरित ग्रिड पहल शुरू करेंगे भारत, ब्रिटेन

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:19 IST

Open in App

ग्लासगो, 31 अक्टूबर भारत और ब्रिटेन अपनी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) भागीदारी को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र के सीओपी-26 (क्लामेट चेंज कॉन्फ्रेंसेज ऑफ पार्टी) जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देश एक नई हरित ग्रिड पहल को शुरू करेंगे जिसे जरिये दुनिया के विभिन्न हिस्सों को जोड़ा जाएगा।

नई वैश्विक हरित ग्रिड पहल ...वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड (जीजीआई-ओएसओडब्ल्यूओजी) आईएसए के ओएसओडब्ल्यूओजी बहुपक्षीय अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा ढांचे को तेजी से जोड़ना है।

ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति (बीईआईएस) विभाग ने इस संयुक्त परियोजना के बारे में कहा, ‘‘यह पहल राष्ट्रीय सरकारों, वित्तीय संगठनों तथा बिजली प्रणाली परिचालकों के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन को साथ लाएगी। इससे सुरक्षित, विश्वसनीय और सस्ती बिजली के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नए बुनियादी ढांचे के निर्माण को तेज किया जा सकेगा। इनमें आधुनिक, लचीले ग्रिड, चार्जिंग प्वाइंट और बिजली इंटरकनेक्टर शामिल हैं।’’

आईएसए ने हाल में अपने सदस्य देशों के बीच 1,000 अरब डॉलर का वैश्विक निवेश जुटाने के लिए ब्लूमबर्ग फिलेन्थ्रैपी के साथ भागीदारी की है।

दोनों संगठनों ने विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई) के साथ मिलकर सौर निवेश कार्रवाई एजेंडा तथा सौर निवेश रूपरेखा के लिए काम करने का फैसला किया है। इसे भी सीओपी-26 में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें