लाइव न्यूज़ :

2030 तक भारत, यूएई, इस्राइल का त्रिपक्षीय व्यापार 110 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है : राजनयिक

By भाषा | Updated: April 5, 2021 10:49 IST

Open in App

यरुशलम/दुबई, पांच अप्रैल भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तथा इस्राइल एक-दूसरे की ताकत का लाभ उठाकर 2030 तक त्रिपक्षीय व्यापार को 110 अरब डॉलर पर पहुंचा सकते हैं। शीर्ष राजनयिकों तथा कारोबारी समुदाय के लोगों ने यहां यह राय जताई।

इंटरनेशनल फेडरेशनल ऑफ इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (आईएफआईआईसीसी) द्वारा रविवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ये विचार व्यक्त किए।

आईएफआईआईसीसी की ओर से जारी बयान के अनुसार दुबई में इस्राइली मिशन के प्रमुख इलान सेत्सुलमैन स्तारोस्ता ने कहा, ‘‘इस्राइल के नवप्रवर्तन, यूएई के दृष्टकोण रखने वाले नेतृत्व और दोनों देशों की भारत के साथ रणनीतिक भागीदारी के जरिये 2030 तक त्रिपक्षीय व्यापार को 110 अरब डॉलर पर पहुंचाया जा सकता है।’’

इसी तरह की राय जताते हुए भारत में यूएई के राजदूत तथा आईएफआईआईसीसी के संस्थापक-संरक्षक डॉ अहमद अब्दुल रहमान अल्बाना ने कहा, ‘‘यूएई-भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2020 के 60 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 में 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। यूएई दुनिया का ‘गेटवे’ है। भारत और इस्राइल के साथ त्रिपक्षीय संबंध दुनिया के लिए लाभकारी हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम