लाइव न्यूज़ :

हरित हाइड्रोजन पहल पर दो दिन का सम्मेलन आयोजित करेगा भारत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून भारत हरित हाइड्रोजन पहल पर दो दिन का शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। मंगलवार को शुरू हो रहे इस सम्मेलन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देश शामिल होंगे।

सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन के जरिये भागीदारों को हरित हाइड्रोजन पहल के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। एनटीपीसी ने बयान में कहा कि सम्मेलन के जरिये इन देशों को यह भी जानने का अवसर मिलेगा कि कैसे वे इस पहल को अपने देश में अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।

यह ऑनलाइन आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होगा और 23 जून को संपन्न होगा।

बयान में कहा गया है कि दुनिया तेजी से समूची ऊर्जा प्रणाली को कॉर्बन मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसमें हाइड्रोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जब हाइड्रोजन का उत्पादन अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रोलिसिस के जरिये किया जाता है, तो इसे हरित हाइड्रोजन कहा जाता है। इसमें कॉबर्न नहीं होता।

बयान में कहा गया है कि ग्रीन हाइड्रोजन में बड़ी संख्या में एप्लिकेशन होता हैं। हरित रसायन मसलन अमोनिया और मेथानॉल का मौजूदा एप्लिकेशंस मसलन उर्वरक, मोबिलिटी, बिजली,रसायन और जहाजरानी में सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?