लाइव न्यूज़ :

भारत 2023 में स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक की करेगा मेजबानी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून बिजली सचिव आलोक कुमार ने कहा कि भारत 2023 में स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा।

बिजली मंत्री ने कुमार के बयान को ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘भारत 2023 में स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा।’’

मंत्रालय के बयान के अनुसार 12वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय (सीईएम) बैठक का आयोजन चिली में 31 मई से छह जून को किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि भारत ने ब्रिटेन के साथ मिलकर नई कार्य-प्रक्रियाओं की शुरुआत की है। ये कार्य-प्रक्रियायें स्वच्छ ऊर्जा संबंधी पहल-क्लीन एनर्जी मिनिस्टेरियल (सीईएम) – इंडस्ट्रियल डीप डीकार्बनाइजेशन इनीशियेटिव (आईडीडीआई)- के तहत औद्योगिक ऊर्जा दक्षता को प्रोत्साहन देने के लिये शुरू की गई हैं।

आईडीडीअई पहल को जर्मनी और कनाडा का समर्थन प्राप्त है। इस पहल से और देशों के जुड़ने की उम्मीद है। इस पहल का मकसद हरित प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देना और कम कार्बन उत्सर्जन वाली औद्योगिक सामग्रियों की मांग को प्रोत्साहित करना है।

बयान के अनुसार कुमार ने कहा कि भारत 2030 तक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की प्रति इकाई के रूप में कार्बन उत्सर्जन गहनता में 33 से 35 प्रतिशत कमी लाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

यह प्रतिबद्धता लोहा और इस्पात, सीमेंट और पेट्रो रसायन जैसे ऊर्जा-गहन क्षेत्रों में कम कार्बन उत्सर्जन वाली प्रौद्योगिकियों के प्रभावी उपयोग पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें