लाइव न्यूज़ :

भारत ने नव विकास बैंक की सदस्यता के विस्तार का समर्थन किया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारत ने नव विकास बैंक (एनडीबी) की सदस्यता का विस्तार करने का समर्थन किया है। इस बैंक की स्थापना भारत और अन्य ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) ने की थी। भारत ने क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर दिा है।

रूस की अध्यक्षता में सोमवार को ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की पहली बैठक में भाग लेते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सहमति वाले समाधान से कर प्रणाली में निष्पक्षता, समानता और स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी।

बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री ने एनडीबी की सदस्यता का विस्तार करने तथा क्षेत्रीय संतुलन के महत्व पर जोर दिया। अभी ब्रिक्स देश एनडीबी के सदस्य हैं।

बैठक के एजेंडा में 2020 में जी-20 सऊदी प्रेजिडेसी के नतीजों पर विचार-विमर्श शामिल है। यह बुनियादी ढांचा निवेश को प्रोत्साहन देने तथा नव विकास बैंक की सदस्यता के विस्तार के लिए एक डिजिटल मंच है।

सीतारमण ने कहा कि जी-20 ने इस साल कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।ब्रिक्स के सभी सदस्य इसमें शामिल है। इन पहलों में कोविड-19 को लेकर जी-20 कार्रवाई योजना शामिल है। इससे महामारी के संकट से निपटने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रतिक्रिया के लिए दिशा मिली है। इसके अलावा जी-20 की ऋण के भुगतान पर स्थगन की पहल से कम आय वर्ग के देशों के लिए नकदी की जरूरत पूरा करने में मदद मिली।

वित्त मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देशों ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं की चिंताओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह इन पहल से भी पता चलता है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था के कराधान के समाधान के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर सीतारमण ने कहा कि एक सहमति वाले समाधान से कर प्रणाली में निष्पक्षता, समानता और स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित