लाइव न्यूज़ :

भारत ने एडीबी के साथ शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को 30 करोड़ डॉलर का ऋण करार किया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 13 राज्यों के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को मजबूत करने और बेहतर बनाने के लिए 30 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 25.6 करोड़ लोगों को लाभ होगा जिनमें झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में रहने वाले 5.1 करोड़ भी लोग शामिल हैं।

बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंगलवार को इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा ने भारत सरकार की ओर से ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया, जबकि एडीबी की ओर से उसके इंडिया रेजिडेंट मिशन के कंट्री निदेशक ताकेओ कोनिशी ने हस्ताक्षर किया।

समझौते का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के कार्यक्रम में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा और महामारी संबंधी तैयारी को मजबूत करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?