लाइव न्यूज़ :

भारत अपनी बुनियादी स्थिति के अनुरूप रेटिंग में सुधार के लिये प्रयास करे : मुख्य आर्थिक सलाहकार

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारत को अपनी मजबूत आर्थिक स्थिति के अनुरूप विभिन्न वैश्विक एजेंसियों द्वारा अपनी सॉवरेन रेटिंग में सुधार के लिये लगातार प्रयास करने होंगे। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यन ने शनिवार को यह कहा।

शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में मजबूत आर्थिक बुनियाद के बावजूद फिच, एसएंडपी और मूडीज जैसी एजेंसियों द्वारा की गयी कम रेटिंग पर चिंता व्यक्त की गयी थी।

सुब्रमण्यन ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने रेटिंग एजेंसियों के समक्ष अपना पक्ष बेहद मजबूती से रखा है। ये बदलाव समय के साथ होते हैं। वे तुरंत नहीं होते हैं, लेकिन आपको प्रयास जारी रखना होगा।’’

समीक्षा में कहा गया है कि सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग पद्धति को अर्थव्यवस्थाओं की कर्ज चुकाने की क्षमता और इच्छा को प्रतिबिंबित करने के लिये संशोधित किया जाना चाहिये। समीक्षा में सुझाव दिया गया कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को रेटिंग पद्धति में निहित इस पूर्वाग्रह को दूर करने के लिये एक साथ आना होगा।

समीक्षा में कहा गया, ‘‘कभी भी रेटिंग के इतिहास में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को निवेश के सबसे निचले पायदान (बीबीबी-/बीएए3) में नहीं रखा गया है। चूंकि सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांतों को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, इससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफपीआई) प्रवाह को नुकसान पहुंचता है।’’

इसलिये यह आवश्यक है कि देश इस मामले को क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के समक्ष उठाये और उन्हें पद्धति में बदलाव लाने को कहे।

वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भारत की रेटिंग को निवेश ग्रेड रेटिंग के सबसे निचले स्तर पर रखा है। यह सबसे श्रेणी से बस एक पायदान ही ऊपर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम