लाइव न्यूज़ :

उच्च गुणवत्ता की खातिर भारत सेवा क्षेत्र के लिए मानदंड बना रहा है: गोयल

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारत सेवा क्षेत्र के लिए मानदंड बना रहा है। इससे देश बाकी दुनिया को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की पेशकश कर सकेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारत स्वास्थ्य सेवा, होम डिलिवरी, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने आईएसीसी-एनआईसी के दूसरे भारत-अमेरिका सेवा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत में हम सेवाओं के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मानक बना रहे हैं जिससे हम बाकी दुनिया को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की पेशकश कर सकेंगे। चाहे वह वित्तीय प्रौद्योगिकी हो, शिक्षा प्रौद्योगिकी हो या टेलीमेडिसिन, भारत तेजी से दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल बाजार बनने की ओर अग्रसर है।’’

विधि सेवाओं के बारे में गोयल ने कहा कि भारतीय अधिवक्ता शीर्षस्तर के हैं और दुनियाभर में उनके लिए काफी अवसर उभर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि निचली अदालतों तथा कानूनी पेशे के वृहद पारस्थितिकी तंत्र में हम वकीलों को पर्याप्त रक्षोपाय उपलब्ध करा सकेंगे। हम आप लोगों (विशेषज्ञों) के साथ संपर्क में रहेंगे। मुझे लगता है कि हमने पहले ही इस विषय की व्यापक समीक्षा के लिए विधि मंत्रालय के अधीनस्थ एक समिति का गठन कर दिया है।’’

गोयल ने कहा कि अमेरिका नवोन्मेषण, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और गुणवत्ता वाली शिक्षा का केंद्र है। वहीं भारत में प्रतिस्पर्धी मूल्य पर कुशल और मेधावी श्रमबल उपलब्ध है।

भारत से वैश्विक स्तर पर सेवाओं का निर्यात 2001-02 में 17 अरब डॉलर था, जो 2020-21 में बढ़कर 205 अरब डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित