लाइव न्यूज़ :

भारत निवेश सुविधा समझौते पर यूरोपीय संघ के साथ बातचीत आगे बढ़ाने को लेकर गंभीर: गोयल

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम के लिये निवेश सुविधा और संरक्षण समझौते को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ बातचीत आगे बढ़ाने को इच्छुक है।

मंत्री ने दोनों पक्ष के लाभ के लिये व्यापार और निवेश दोनों पर आनुपातिक तथा एक साथ चर्चा की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

गोयल ने समझौते को निष्कर्ष पर पहुंचाने और दोनों पक्षों के बीच गैर-प्रशुल्क बाधाओं के मसले के समाधान का भी आह्वान किया।

उन्होंने मंगलवार को ईयू सदस्य देशों के राजदूतों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मंत्री ने कहा, ‘‘भारत पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम के लिए निवेश सुविधा और संरक्षण पर समझौते के लिये यूरोपीय संघ के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने का इच्छुक है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने दुनिया के करीब 80 देशों को 6.5 करोड़ से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध करायी है।

गोयल ने यह भी कहा कि भारत ने विश्व व्यापार संगठन में ट्रिप्स (बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधित पहलुओं) में सीमित अवधि के लिये छूट का प्रस्ताव किया है ताकि कोविड-19 से जुड़े उत्पाद लोगों तक आसानी से पहुंच सके। उन्होंने इस मुद्दे पर ईयू से समर्थन मांगा।

ईयू सदस्य देश भारत के लिये सबसे बड़े व्यापार भागीदार के साथ सबसे बड़े निवेशक भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?