लाइव न्यूज़ :

भारत की एफटीए के माध्यम से विदेशी बाजारों तक पारस्परिक, समान पहुंच की कोशिश : गोयल

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से विदेशी बाजारों तक पारस्परिक और न्यायसंगत पहुंच की कोशिश कर रहा है, जिसके लिए देश अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ बातचीत कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत मौजूदा समय में संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है।

एक मुक्त व्यापार समझौते के तहत, दो व्यापारिक साझेदार अपने बीच व्यापार किए गए माल की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क को कम या समाप्त करते हैं। इसके अलावा, वे सेवा क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को उदार बनाते हैं।

गोयल ने टाइम्स नाउ समिट 2021 में कहा, ‘‘एफटीए के माध्यम से, हम विदेशी बाजारों में पारस्परिक और न्यायसंगत पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एफटीए दोनों देशों के लिए लाभप्रद होता है। यदि यह असमान संतुलन पैदा करे तो एफटीए कभी भी सफल नहीं हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत के कुछ पुराने एफटीए जो संतुलित नहीं थे, उन देशों के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि हुई है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम संतुलित, निष्पक्ष और न्यायसंगत एफटीए के लिए काम कर रहे हैं, ताकि दोनों पक्षों को लाभ हो और रोजगार सृजित हों और हमारे छोटे, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग के लिए व्यापार के अवसर उपलब्ध हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख