लाइव न्यूज़ :

सोया खली की मूल्य प्रतिस्पर्धा में लौटा भारत, नवंबर में ढाई गुना बढ़ा निर्यात

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:55 IST

Open in App

इंदौर, 10 दिसंबर यूरोपीय मांग में उछाल के चलते नवंबर में भारत का सोया खली निर्यात ढाई गुना बढ़कर दो लाख टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 82,000 टन था।

प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवंबर में फ्रांस और बेल्जियम भारतीय सोया खली के प्रमुख आयातक रहे।

अधिकारी ने बताया कि मौजूदा तेल विपणन वर्ष (अक्टूबर 2020-सितंबर 2021) के शुरूआती दो महीनों में भारत का सोया खली निर्यात दोगुना से ज्यादा बढ़कर 3.25 लाख टन रहा। पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच देश से 1.46 लाख टन सोयाखली का निर्यात किया गया था।

सोपा के कार्यकारी निदेशक डी एन पाठक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका, ब्राजील और अर्जेन्टीना की सोया खली के भाव बढ़कर भारत के इस उत्पाद के आस-पास पहुंच गए हैं। नतीजतन भारत सोया खली की मूल्य प्रतिस्पर्धा में लौट आया है।’’

उन्होंने बताया कि अमेरिका, ब्राजील और अर्जेन्टीना की गिनती दुनिया के सबसे बड़े सोयाबीन उत्पादकों में होती है।

पिछले कई सालों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सोया खली के भाव उक्त तीनों देशों के मुकाबले अधिक बने हुए थे। इससे भारतीय सोया खली की मांग गिरती जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार