लाइव न्यूज़ :

भारत ने अंकुशों में ढील, कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की वकालत की

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारत ने कच्चे तेल के उत्पादन में अंकुशों में ढील देने की जोरदार वकालत की है। भारत ने शुक्रवार को कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से उसके साथ ही कई अन्य देशों की कोविड19 प्रभावित आर्थिक दशा का सुधार प्रभावित हो रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कच्चे तेल की आपूर्ति बाजार के हिसाब से तय होनी चाहिए। यह कृत्रिम तरीके से प्रबंधित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत ने तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक तथा ओपेक प्लस द्वारा उत्पादन कटौती को कुछ कम करने की घोषणाओं पर गौर किया है। कच्चे तेल के उत्पादन से जुड़ी नीतियों में ओपेक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

ओपेक प्लस में ओपेक देशों के अलावा रूस और कुछ अन्य कच्चा तेल उत्पादक देश आते हैं।

बागची ने कहा, ‘‘भारत ओपेक और ओपेक प्लस से इस साल की शुरुआत से ही कच्चे तेल के उत्पादन पर लगाए गए नियंत्रण में कुछ ढील देने की अपील कर रहा है। कच्चे तेल के ऊंचे दामों से भारत सहित कई अन्य देशों में उपभोग आधारित पुनरुद्धार प्रभावित हो रहा है।’

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की आपूर्ति कृत्रिम तरीके से प्रबंधित नहीं होनी चाहिए। यह बाजार पर आधारित होनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वैश्विक आपूर्ति तथा मूल्य की स्थिति पर नजर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ओपेक और ओपेक प्लस ने पिछले सप्ताह उत्पादन कटौती में कुछ ढील की घोषणा की है। हालांकि, यह अभी भी काफी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित