लाइव न्यूज़ :

मत्स्यपालन सब्सिडी पर समझौता प्रारूप को भारत ने नकाराः सूत्र

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रस्तावित मत्स्यपालन सब्सिडी समझौते पर जारी संशोधित वार्ता प्रारूप को कमजोर, असंतुलित एवं विकसित देशों के पक्ष में झुका बताकर खारिज कर दिया है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत मत्स्यपालन सब्सिडी को अनुशासित करने के लिए प्रस्तावित समझौते का पूरा समर्थन करता है लेकिन इसे संतुलित होना होगा और उसमें विकासशील देशों एवं गरीब मछुआरों की मौजूदगी वाले देशों के लिए नीतिगत गुंजाइश भी होनी चाहिए।

गत आठ नवंबर को कोलंबिया के दूत सेंटियागो विल्स ने जिनेवा में वार्ता समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मत्स्यपालन सब्सिडी से संबंधित एक संशोधित प्रारूप पेश किया था। इसमें एक सीमा से ज्यादा और गैरकानूनी ढंग से मछली पकड़ने पर रोक लगाने वाले प्रावधान रखे गए हैं।

एक सूत्र ने कहा, "हमें लगता है कि मौजूदा प्रारूप इस तरह बनाया गया है कि बड़े स्तर पर मछली पकड़ने के काम से जुड़े देशों के लिए यथास्थिति बनी रहे। मौजूदा ढांचा कमजोर है और यह संतुलित भी नहीं है। यह पूरी तरह से विकसित देशों के पक्ष में झुका हुआ है।"

डब्ल्यूटीओ के सदस्य देश इस समय मत्स्यपालन सब्सिडी से संबंधित समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप देने की कोशिश में जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या