लाइव न्यूज़ :

भारत में 2020 के अंतिम छह महीने में आये रिकॉर्ड 10 करोड़ स्मार्टफोन: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी पिछले साल 2020 के अंतिम छह महीनों में भारतीय बाजार में रिकॉर्ड 10 करोड़ स्मार्टफोन की आवक (शिपमेंट) हुई। शुक्रवार को जारी एक साइबर मीडिया रिसर्च रिपोर्ट (सीएमआर) में इसकी जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 में 19 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर रही। हालांकि दिसंबर तिमाही में चीन की मोबाइल फोन कंपनी श्याओमी 27 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रही।

दिसंबर तिमाही के लिये सीएमआर मोबाइल हैंडसेट समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘2020 के पहले छह महीने में स्मार्टफोन शिपमेंट में ठीक-ठाक गिरावट आयी थी। इससे कंपनियों को अंतिम छह महीने में मजबूत वापसी करने में मदद मिली। अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे क्रमिक तौर पर खुल रही है, उपभोक्ता मांग में तेजी आ रही है। इससे स्मार्टफोन उद्योग की वृद्धि को समर्थन मिला और पहली बार 2020 के अंतिम छह महीनों में शिपमेंट 10 करोड़ को पार कर गयी।’’

सीएमआर ने अनुमान व्यक्त किया कि इस साल स्मार्टफोन बाजार 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर सकती है। इस दौरान 5जी स्मार्टफोन का शिपमेंट 10 गुना बढ़कर तीन करोड़ पहुंच सकता है।

सीएमआर ने कहा कि एप्पल ने वृद्धि की गति को बनाये रखा है और शीर्ष 10 स्मार्टफोन कंपनियों में छठे स्थान पर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा