लाइव न्यूज़ :

भारत वृद्धि के अगले दौर में जाने को तैयार : एसबीआई प्रमुख

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:54 IST

Open in App

दुबई, छह नवंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा ने शनिवार को कहा कि कोविड​​​​-19 टीकाकरण कायर्क्रम के सफल कार्यान्वयन के साथ भारत वृद्धि के अगले दौर में जाने के लिए तैयार है।

खारा ने दुबई में आयोजित एक्सपो2020 के दौरान भारतीय पवेलियन में कहा कि देश ने जिस तरह का टीकाकरण अभियान देखा है, वह सभी भारतीयों को गौरवान्वित करता है। विशेष कर इसलिए क्योंकि घरेलू स्तर पर बनने वाले टीकों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में पिछले दो साल से अर्थव्यवस्था में ऋण वृद्धि काफी कम थी। उम्मीद है कि अब क्षमता उपयोग में सुधार होगा और कॉरपोरेट क्षेत्र में निवेश की मांग को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

एसबीआई अध्यक्ष ने कहा, "सरकार ने बुनियादी ढांचे में निवेश पर अपना ध्यान जारी रखते हुए शानदार काम किया है, जो अर्थव्यवस्था के मुख्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने के मामले में एक लंबा सफर तय कर चुका है। निजी कॉरपोरेट क्षेत्र में निवेश के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से वृद्धि के अगले दौर में जाएगी।"

उन्होंने कहा कि एक्सपो2020 में देश का पवेलियन वास्तविक भारत को प्रस्तुत कर रहा है, जो अवसरों से भरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?