लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर का मुकाबला करने को भारत तैयार: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल वित्त मंत्रालय ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर को सफलतापूर्वक संभालने के बाद भारत अब इसकी दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिये बेहतर ढंग से तैयार है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आंकड़े इस बात की ओर संकेत करते हैं कि भारत बेहतर और मजबूत बनने की राह पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 में ऐतिहासिक महामारी से जूझने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था एक बार फिर बेहतर और मजबूत बनाने की ओर अग्रसर है। यह बात कई उच्च- आवृत्ति वाले संकेतकों के रुझान को देखते हुये परिलक्षित होती है।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि इस शानदार वापसी का मार्ग प्रशस्त करने में आत्मनिर्भर भारत मिशन द्वारा समर्थित निवेश वृद्धि और आम बजट 2021-22 में बुनियादी ढांचे तथा पूंजीगत व्यय में भारी बढ़ोतरी से मजबूती मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी के मध्य से दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी भारत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत हुई, हालांकि पहली लहर और दूसरी लहर के बीच 151 दिनों का अंतर रहा, जबकि दूसरे देशों में यह अंतर काफी कम था।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि 2020-21 की चुनौतियां खत्म होने के साथ ही 2021-22 में एक तेजतर्रार और आत्मनिर्भर भारत देखने को मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों में सुधार के कारण केंद्र की राजकोषीय स्थिति में हाल के महीनों में सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान केंद्र का राजकोषीय घाटा 14.05 लाख करोड़ रुपये था, जो संशोधित अनुमान 2020-21 का 76 प्रतिशत है। चौथी तिमाही में अर्थव्यवसथा में राजस्व प्राप्ति में तेजी देखी गई, वित्तीय संघवाद की भावना को साझा करते हुये इस दौरान राज्यों को 2020- 21 के लिये 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि वितरित की गई। यह संशोधित अनुमान के भी ऊपर 8.2 प्रतिशत की वृद्धि रही।

केन्द्र सरकार ने 2020- 21 के दौरान कुल मिलाकर 13.7 लाख करोड़ रुपये बाजार से उधार लिया जो कि उसे औसतन 5.79 प्रतिशत की दर पर प्राप्त हुआ। यह दर पिछले 17 सालों में सबसे कम रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?