लाइव न्यूज़ :

आवास मूल्य सूचकांक में भारत 55 देशों की सूची में 54वें स्थान पर, जून तिमाही में 0.5 प्रतिशत घटे दाम

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दुनियाभर में घरों के दाम में होने वाली वृद्धि के मामले में जून तिमाही के दौरान तुर्की पहले स्थान पर रहा है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा है। इस सूचकांक में भारत 54वें स्थान पर रहा क्योंकि भारत में जून तिमाही के दौरान आवासों के दाम 0.5 प्रतिशत घटे हैं।

आवास मूल्य सूचकांक में भारत दुनिया के 55 देशों में 54वें स्थान पर रहा है। इस दौरान देश में आवासीय संपत्तियों के दाम सालाना आधार पर जून तिमाही में 0.5 प्रतिशत घटे हैं। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले चालू कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में भारत वैश्विक आवास मूल्य सूचकांक में 55वें स्थान पर था और अब जून में समाप्त तिमाही में 54वें स्थान पर रहा है।

घरों के दाम में 29.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तुर्की सालाना रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है। न्यूजीलैंड 25.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे और अमेरिका 18.6 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

वैश्विक आवास मूल्य सूचकांक 55 देशों में आवासीय संपत्तियों की कीमतों की निगरानी करता है। चालू कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में 18 देशों में घरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। सिर्फ भारत और स्पेन ही ऐसे देश रहे जहां मकान सस्ते हुए। आस्ट्रेलिया में घरों की कीमतों में 16.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह 2003 के बाद सबसे ऊंची वृद्धि है।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से पुनरुद्धार प्रभावित होने के बावजूद भारत में मुख्यधारा की आवासीय इकाइयों के दाम नीचे की ओर झुकाव के साथ लगभग स्थिर रहे। ‘‘कोविड-19 के मामलों में कमी तथा टीकाकरण अभियान की वजह से आगामी तिमाही में घरों की मांग में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम