लाइव न्यूज़ :

वैश्विक नवप्रवर्तन सूचकांक में भारत 46वें स्थान पर

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के वैश्विक नवप्रवर्तन सूचकांक 2021 रैंकिंग में भारत दो पायदान ऊपर चढ़कर 46वें स्थान पर पहुंच गया। आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार वैश्विक नवप्रवर्तन सूचकांक (जीआईआई) के मामले में भारत की स्थिति में पिछले कई साल से सुधार जारी है। वर्ष 2015 में भारत इस मामले में 81वें स्थान पर था जबकि 2021 में 46वें स्थान पर आ गया।

इसमें कहा गया है कि जीआईआई रैंकिंग में लगातार सुधार का कारण ज्ञान की समृद्ध पूंजी, जीवंत स्टार्टअप परिवेश और सार्वजनिक तथा निजी अनुसंधान संगठनों के शानदार काम का बड़ा योगदान रहा है।

बयान में कहा गया है कि परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग जैसे वैज्ञानिक संस्थानों ने राष्ट्रीय नवोन्मेष परिवेश को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बयान में कहा गया है कि जीआईआई दुनिया भर की सरकारों के लिए अपने-अपने देशों में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने का आधार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?