लाइव न्यूज़ :

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने आवास ऋण के लिए एचडीएफसी से समझौता किया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 13:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) और एचडीएफसी ने पेमेंट बैंक के लगभग 4.7 करोड़ ग्राहकों को आवास ऋण की पेशकश करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की है।

एचडीएफसी ने एक बयान में कहा कि 650 शाखाओं के अपने देशव्यापी नेटवर्क और 1.36 लाख से अधिक बैंकिंग एक्सेस प्वाइंट (डाकघरों) की मदद से आईपीपीबी का लक्ष्य एचडीएफसी के आवास ऋण उत्पादों को पूरे भारत में अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराना है।

आईपीपीबी और एचडीएफसी लिमिटेड के बीच सोमवार को रणनीतिक गठबंधन के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।

आईपीपीबी के प्रबंध निदेशक जे वेंकटरामु ने कहा कि वित्तीय समावेशन के लिए ऋण तक पहुंच जरूरी है, क्योंकि ग्राहकों के एक महत्वपूर्ण हिस्से को कोई बैंक या वित्तीय संस्थान आवास ऋण नहीं देता है।

एचडीएफसी के प्रबंध निदेशक रेणु सूद कर्नाड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप यह गठजोड़ सभी को किफायती आवास मुहैया कराने की दिशा में एक लंबा सफर तय करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस