लाइव न्यूज़ :

बिक्री के पहले दिन इंडिया पेस्टेसाइड्स को 1.29 गुना अभिदान मिला

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बिक्री के पहले दिन बुधवार को 1.29 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 800 करोड़ रुपये के आईपीओ में बिक्री के लिए रखे गये 1,93,10,345 शेयरों के मुकाबले 2,49,77,800 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 19 प्रतिशत और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) श्रेणी में 2.51 गुना अभिदान मिला।

इस आईपीओ में 100 करोड़ रुपये के नए शेयरों की सार्वजनिक बिक्री की जा रही है और 700 करोड़ रुपये के प्रवर्तकों के शेयरों को बाजार में बिक्री की प्रस्तुति (ओएएस) के रास्ते बिक्री की जानी है।

कृषि रसायन कंपनी ने आवेदन मूल्य का दायर प्रतिशेयर 290-296 रुपये रखा है।

इंडिया पेस्टिसाइड्स ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?