लाइव न्यूज़ :

इंडिया पेस्टीसाइड्स का शेयर सूचीबद्ध होने के दिन 16 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड का शेयर सूचीबद्ध होने के पहले दिन 296 रुपये के इश्यू मूल्य के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर कारोबार की शुरुआत में 360 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बंबई शेयर बाजार में में यह इश्यू मूल्य के मुकाबले शुरुआत में 21.62 प्रतिशत ऊंचा रहा। इसके बाद शेयर 24.32 प्रतिशत ऊंचा होकर 368 रुपये तक पहुंच गया। कारोबार की समाप्ति पर यह 15.92 प्रतिशत ऊंचा रहकर 343.15 रुपये पर बंद हुआ। इस प्रकार पहले दिन के कारोबार में यह इश्यू मूल्य के मुकाबले 16 प्रतिशत के प्रीमियम पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने पर शुरुआत में यह 350 रुपये पर दर्ज किया गया। इसमें 18.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं कारोबार की समाप्ति पर यह 15.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 342.30 अंक पर बंद हुआ।

सूचीबद्ध होने के पहले दिन बंबई शेयर बाजार में कंपनी के 21.22 लाख शेयरों के सौदे हुये वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2.56 करोड़ शेयरों का लेनदेन किया गया। बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,951.84 करोड़ रुपये रहा।

इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम पिछले महीने बाजार में 29 गुणा अधिक बोलियां पाने में सफल रहा था। इसके लिये 290 से 296 रुपये का मूल्य दायरा रखा गया था। इश्यू आकार 800 करोड़ रुपये का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?