लाइव न्यूज़ :

इंडिया पेस्टीसाइड्स, केआईएमएस को आईपीओ जारी करने के लिए सेबी से मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने ऐग्रोकेमिकल टेक्नीकल्स कंपनी इंडिया पेस्टीसाइड्स और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (केआईएमएस) को उनके प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी करने की हरी झंडी दे दी।

दोंनों कंपनियों ने फरवरी में सेबी के पास अपने प्रारंभिक दस्तावेज जमा किए थे।

सेबी ने सोमवार को बताया कि केआईएमएस और इंडिया पेस्टीसाइड्स को क्रमश: 28 और 30 अप्रैल को नियामक इकाई से टिप्पणियां प्राप्त हुईं।

कंपनियों को पूंजी बाजार से धन जुटाने के लिये आईपीओ, और अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) एवं अधिकार निर्गम लाने के लिये सेबी की मंजूरी लेनी होती है।

इंडिया पेस्टीसाइड्स के 800 करोड़ रुपए के आईपीओ में 100 करोड़ के नये शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं केआईएमएस के आईपीओ में 200 करोड़ रुपए तक के नये शेयर जारी किए जाएंगे।

इंडिया पेस्टीसाइड्स उत्तर प्रदेश की कंपनी है। यह शोध एवं विकास पर केन्द्रित कृषि रसायन प्रौद्योगिकी कंपनी है। वहीं केआईएमएस आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला चलाने वाली कंपनी है। यह केआईएमएस हास्पिटल्स ब्रांड के तहत नौ मल्टी- सपेशियलिटी अस्पतालों का संचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?