लाइव न्यूज़ :

इंडिया पेस्टिसाइड्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, मूल्य दायरा 290-296 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: June 18, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून कृषि रसायन कंपनी इंडिया पेस्टिसाइड्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने अपने 800 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 290-296 प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि एंकर निवेशक 22 जून को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे।

इंडिया पेस्टिसाइड्स के 800 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रवर्तक आनंद स्वरूप अग्रवाल 281.4 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लगाएंगे। अन्य शेयरधारक 418.6 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश करेंगे।

उत्तर प्रदेश की कंपनी 75 करोड़ रुपये के आईपीओ पूर्व नियोजन पर विचार कर सकती है। इसके लिए वह मर्चेंट बैंकरों से विचार-विमर्श करेगी।

कंपनी ने कहा कि नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों तथा सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार