लाइव न्यूज़ :

भारत ने टीकाकरण के लिहाज से किसी भी दूसरे देश से बेहतर प्रदर्शन किया: भारत बायोटेक सीएमडी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) कृष्णा इल्ला ने रविवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 के टीकों की वहनीयता और लोगों तक पहुंच के मामले में दुनिया के किसी भी देश से बेहतर प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में कहा कि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चलाने पर गर्व है, और देश में 54 करोड़ से अधिक लोगों को पहले ही कोविड-19 टीके दिए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने देश में टीके के निर्माण में शामिल लोगों की भी सराहना की और कहा कि भारत को कोविड-19 के टीकों के लिए बाहरी दुनिया पर निर्भर नहीं होना पड़ा।

इल्ला ने टीकाकरण के कार्य की व्यापकता को लेकर कहा, "एक निश्चित अवधि में 1.3 अरब लोगों को टीका देने का काम काफी चुनौतीपूर्ण है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास भारत से ज्यादा टीके हैं, लेकिन वहां सिर्फ 16 करोड़ लोगों को ही टीका लगाया जा सका है।

इल्ला ने कहा, "मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि भारत ने बहुत अच्छा काम किया है।"

उन्होंने 'टाइम्स नाउ इंडिया ऐट 75: द फ्रीडम समिट' में कहा, "हमने वहनीयता और लोगों तक पहुंच के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। हमने दुनिया के किसी भी देश से बेहतर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?