लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक तनाव शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2025 12:33 IST

India Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से व्यापक संघर्ष की आशंका के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई। भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया। इससे पहले भारत ने देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-पाक तनाव शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का

India Pak Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से व्यापक संघर्ष की आशंका के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई। भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया। इससे पहले भारत ने देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम किया था। इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। पिछले सत्र की गिरावट को जारी रखते हुए 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सौदों के बाद 771.01 अंक की गिरावट के साथ 79,566.02 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 205.55 अंक फिसलकर 24,068.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,007.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित