लाइव न्यूज़ :

भारत 2,100 से ज्यादा वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक: गोयल

By भाषा | Updated: September 30, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत मोबाइल और इंटरनेट के तेजी से विस्तार के साथ सबसे बड़े डिजिटल बाजारों में से एक बनने की ओर अग्रसर है और देश 2,100 से ज्यादा वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के काम करने के साथ सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021 में कहा कि जेएएम (जन धन, आधार और मोबाइल) ने भारत को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र के विकास के लिए अपनी तकनीकी क्षमताओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाया है।

मंत्री ने कहा कि फिनटेक कंपनियां देश में वित्तीय समावेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि फिनटेक क्षेत्र ने प्रौद्योगिकी के प्रति नागरिकों की मजबूती और अनुकूलन क्षमता को दिखाया है और 87 प्रतिशत की दर के साथ भारत में, वैश्विक औसत 64 प्रतिशत के मुकाबले फिनटेक को अपनाने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।

गोयल ने कहा, "आज, भारत 2,100 से अधिक फिनटेक कंपनियों के काम करने के साथ सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। गैर-वित्तीय सेवा क्षेत्र भी फिनटेक समाधानों को अग्रसक्रिय रूप से अपना रहे हैं। उनकी मूल्य श्रृंखलाओं के विस्तार के साथ, फिनटेक सेवाओं की काफी मांग बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?