लाइव न्यूज़ :

भारत निर्यात में ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल करने की राह पर : गोयल

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में उछाल देखा जा रहा है और देश वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के मामले में ऐतिहासिक ऊंचाई की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत मार्च में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के वस्तुओं के निर्यात के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम 150 अरब डॉलर के सेवाओं के निर्यात को भी हासिल करेंगे। ‘‘ऐसे में हम वस्तुओं और सेवाओं के ऐतिहासिक निर्यात को हासिल करेंगे।’’

गोयल ने यहां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में 27 अरब डॉलर का रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक है।

गोयल ने कहा कि आज दुनिया भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद भारत ने वैश्विक समुदाय को सेवाओं के समर्थन में कोई चूक नहीं की।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रही है। अभी तक लोगों को टीके की 110 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि अगले साल भारत में टीके की 500 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा। देश में पांच या छह टीकों का उत्पादन होगा।

गोयल ने कहा कि भारत दुनिया का उद्योग और सेवा केंद्र बन सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा और पैमाने के मामले में भारतीय उद्योग नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। आईआईटीएफ के जरिये हमें ‘स्थानीय को वैश्विक बनाओ’ और ‘दुनिया के लिए भारत में बनाओ’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित