लाइव न्यूज़ :

अगले वित्त वर्ष में भारत को 10.5-11 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की जरूरत : कुमार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारत को कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबरने के लिए अगले वित्त वर्ष 2021-22 में 10.5 से 11 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि दर हासिल करनी होगी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को यह बात कही।

कुमार ने कहा कि भारत को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहित, क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान हम तैयार नहीं थे।

राष्ट्रीय सीएसआर नेटवर्क द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘हमें 2021-22 में 10.5 से 11 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करनी होगी और इसे मजबूत बनाना होगा, तभी हम कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबर सकते हैं।’’

भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 में आठ प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब सुधार की राह पर है। ‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सभी को साथ लेकर चलें।’’

कुमार ने कहा कि इससे पहले 1918 में भारत को स्पैनिश फ्लू महामारी से काफी नुकसान हुआ था। उस समय हमें अपनी 5 से 7 प्रतिशत आबादी को गंवाना पड़ा था।

कुमार ने कहा, ‘‘हमें अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहना होगा। कोविड-19 संकट के दौरान हम तैयार नहीं थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं पता था कि हमारे लोग कितने प्रभावित होंगे।’’

उन्होंने कहा कि पहले की तरह कारोबार नहीं होगा। देश की असंगठित अर्थव्यवस्था का आकार घटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनियां और सरकार इस महामारी का मुकाबला मिलकर कर रही हैं।’’

कुमार ने कहा, ‘‘विकास के एजेंडा को सरकार अकेले नहीं बढ़ा सकती। राजनीतिक नेताओं और कॉरपोरेट नेतृत्व को मिलकर काम करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सहित भारत के राजनीतिक नेताओं को कॉरपोरेट नेतृत्व के साथ काम करने को लेकर कोई आशंका नहीं थी। ‘‘अब फिर यह करने का समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?